नई दिल्ली, जुलाई 22 -- इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट की श्रृंखला में 1-2 से पीछे चल रही भारतीय टीम बुधवार से मैनचेस्टर में चौथा टेस्ट खेलेगी। इस मस्ट विन मैच में स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह खेलेंगे जैसा कि उनके साथी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने दावा किया है। मैच से पहले भारत के तीन खिलाड़ियों के चोटिल होने से टीम के पास बुमराह को मैनचेस्टर में न खिलाने का कुछ खास स्कोप बचा ही नहीं है। अर्शदीप, आकाश दीप और नीतीश रेड्डी की चोट से पहले तक तो बुमराह के चौथे टेस्ट में खेलने पर सस्पेंस बना हुआ था। इस बीच पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने कहा है कि बुमराह या तो मैनचेस्टर में अपना सबकुछ झोंक दें, बेस्ट दें या फिर खेले ही नहीं, आराम करें। पठान ने कहा कि जसप्रीत बुमराह को आगे आना चाहिए और अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहिए। एक ऐसे मैच में जो बहुत महत्वपूर्ण है जिसमे...