रांची, अक्टूबर 8 -- रांची, वरीय संवाददाता। राजधानी का खेलगांव एक बार फिर खिलाड़ियों के जोश और जज्बे से गुलजार होने वाला है। झारखंड स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा 'खेलो झारखंड राज्यस्तरीय प्रतियोगिता 2025' का आयोजन 10 अक्तूबर से 2 नवंबर तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता में 27 खेल विधाओं को शामिल किया गया है। इसमें एथलेटिक्स, हॉकी, फुटबॉल, कबड्डी, तीरंदाजी, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, जूडो, ताइक्वांडो, वॉलीबॉल, क्रिकेट जैसे प्रमुख खेल हैं। 20 दिनों से अधिक चलनेवाली इन प्रतियोगिता में राज्यभर से लगभग 10 हजार खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 100 से अधिक शिक्षक और खेल अधिकारी आयोजन संचालन का जिम्मा संभालेंगे। विभागीय प्रतियोगिता का उद्देश्य स्कूली खिलाड़ियों को राज्यस्तर पर प्रतिस्पर्धा का अवसर देना और उनमें ...