रामगढ़, अगस्त 9 -- वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। खेलो झारखंड प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता 4 अगस्त से 7 अगस्त तक मांडू प्रखंड में आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में राजकीय मध्य विद्यालय वेस्ट बोकारो नंबर-12 के छात्र-छात्राओं ने प्रधानाध्यापिक प्रिस्का मिंज एवं संजय रविदास के नेतृत्व में भाग लिया। अंडर-14 आयु वर्ग के बालक-बालिका के विभिन्न प्रतिस्पर्द्धाओं में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। रस्सा कस्सी टीम प्रतियोगिता में मुस्कान मुर्मू एंड टीम को स्वर्ण, खो-खो में मुस्कान मुर्मू एंड टीम को रजत, 600 मीटर दौड़ में सचिन कुमार को स्वर्ण, 100 मीटर दौड़ में मुनिया मुर्मू को रजत, 200 मीटर दौड़ में मुस्कान मुर्मू को रजत, अनिशा कुमारी को कांस्य, 400 मीटर दौड़ में मोहित कुमार को कांस्य और शॉट पुट में मानी कुमारी को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। खेल प्रत...