गुमला, अक्टूबर 11 -- जारी प्रतिनिधि। जिला स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता में अल्बर्ट एक्का जारी प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। विद्यालय के दस छात्र-छात्राओं का चयन हॉकी में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वहीं 4x100 मीटर बालिका रिले रेस, चक्का फेंक और जैवलिन थ्रो में भी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है।रिले रेस अंडर-19 में सिलबिना केरकेट्टा, सिलमंती केरकेट्टा, सेवन्ती कुमारी और जीवन्ती कुमारी राज्य स्तर पर जिला का प्रतिनिधित्व करेंगी। वहीं चक्का फेंक में रोहित तिर्की और जैवलिन थ्रो में महिमा बाड़ा का चयन हुआ है। विद्यालय परिसर में शिक्षकों व छात्रों ने सभी विजेताओं का स्वागत किया। प्रभारी एचएम कांता ग्रेस जोजवार ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अनु...