सिमडेगा, अगस्त 13 -- बोलबा/कोलेबिरा, प्रतिनिधि। बोलबा के रामवि पाकरबहार में शिक्षा विभाग के द्वारा खेलो झारखंड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मौके पर फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी, खोखो आदि खेल का आयोजन किया गया। खेल का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित सीओ सुधांशु पाठक ने दीप प्रज्वलित कर किया गया। मौके पर बीपीओ निर्मला लिंडा, शिक्षक में प्रभात डुंगडुंग, लोकेंद्र सिंह, चंद्रशेखर सिंह, बीआरपी सोनी देवी, बी सिंह आदि उपस्थित थे। कोलेबिरा में भी प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रुप में जिप अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग उपस्थित थे। उन्होंने दीप जलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।इसके बाद कई प्रतियोगिता हुई। उन्होंने प्रतियोगिता की सराहना की। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में खेलकूद जरुरी है। खेलो झा...