कोडरमा, अक्टूबर 7 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। कोडरमा जिला कुश्ती संघ और जिला शिक्षा परिषद कोडरमा के संयुक्त तत्वावधान में सीएच 2 हाई स्कूल, झुमरी तिलैया में जिलास्तरीय कुश्ती एवं सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों के लगभग 150 बालक-बालिकाएं और महिला-पुरुष खिलाड़ी शामिल हुए। प्रतियोगिता के आधार पर कोडरमा जिला कुश्ती टीम का चयन किया जाएगा, जो 18 और 19 अक्टूबर को रांची के खेलगांव में आयोजित राज्य स्तरीय खेलो झारखण्ड प्रतियोगिता एवं झारखंड राज्य स्तरीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन सीएच 2 हाई स्कूल के प्राचार्य कृष्णकांत तिवारी, कोडरमा जिला कुश्ती संघ के सचिव आकाश कुमार सेठ, कोषाध्यक्ष ईशा कुमारी, विज्ञान शिक्षक शशि कुमार, शारीरिक शिक्षक दिनेश कुमार सिंह और भारती...