बोकारो, सितम्बर 9 -- खेलो झारखंड का जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन जैप 4 मैदान सेक्टर 12 में किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक डॉ अतुल कुमार चौबे ने बताया जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 10 व 11 सितबंर को किया जाएगा। जिसमें वॉलीबॉल, खो-खो, कबड्डी व रस्सा कसी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस दोदिवसीय प्रतियोगिता में जिले के सभी प्रखंड के सरकारी स्कूलों की विजेता टीम के खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इस प्रतियोगिता में तीन आयु वर्ग अंडर 14, अंडर 17 व अंडर 19 ग्रुप में बालक व बालिका टीम के खिलाड़ी शामिल होंगे। जिसमें 10 सितंबर को बालिका वर्ग का खो-खो प्रतियोगिता व कबड्डी व रस्सा कशी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार से 11 सितंबर को बालक वर्ग का खो-खो प्रतियोगिता व कबड्डी व रस्सा कशी प्रत...