बोकारो, अगस्त 25 -- बोकारो प्रतिनिधि। जिला परियोजना बोकारो की ओर से खेलो झारखंड का जिलास्तरीय एथलेटिक व वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 25 व 26 अगस्त को चंदनक्यारी स्टेडियम में किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक डॉ अतुल कुमार चौबे ने बताया जिलास्तरीय एथलेटिक व वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन चंदनकियारी स्टेडियम समेत प्लस 2 हाई स्कूल चंदनकियारी में किया जाएगा। जिसमें जिले के 9 प्रखंड के विजेता सरकारी स्कूल की टीमें व एथलीट खिलाड़ी लेंगे हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया बालिका वर्ग का एथलेटिक व वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 25 अगस्त को व बालक वर्ग का एथलेटिक व वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 26 अगस्त को किया जाएगा। साथ ही 26 अगस्त को ही जिलास्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.