गोंडा, नवम्बर 7 -- गोंडा। शहर के उतरौला रोड पर स्थित पं. जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम मे शुक्रवार को हॉकी के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जिला हाॅकी संघ की ओर से हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कुल छह टीमों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि एलबीएस प्रबंध समिति उपाध्यक्ष वर्षा सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया। फाइनल मैच खेलों इण्डिया सेन्टर गोण्डा बनाम नेहरू स्टेडियम गोण्डा के मध्य खेला गया। जिसमें खेलो इण्डिया सेन्टर ने नेहरू स्टेडियम गोण्डा को 5-1 से हराकर शानदार जीत हासिल की। अतिथि ने विजई हाकी टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर उपक्रीड़ाधिकारी अशोक सोनकर, ताइक्वांडो सचिव डॉ. प्रत्यूष राज, हॉकी संघ सचिव लईक आलम, मो. युनूस, मो. खलील, खेलो इण्डिया प्रशिक्षक मो. तौकीर, हैण्डबाल प्रशिक्षक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.