देहरादून, जनवरी 28 -- युवा कल्याण एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में 20 से 26 जनवरी तक लेह-लद्दाख के एनडीएस स्टेडियम स्केटिंग रिंग में आयोजित 6 वीं खेलो इंडिया विंटर गेम्स से उत्तराखंड के आइस स्केटिंग खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर लौटे। फिगर स्केटिंग बालक नोविस वर्ग में आदर्श सिंह रावत ने स्वर्ण पदक जीता। आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के छह खिलाड़ी टीम मैनेजर नागेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में प्रतियोगिता में शामिल हुए और विभिन्न वर्गों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। बुधवार को प्रेस क्लब में हुई प्रेसवार्ता में आइस स्केटिंग एसोसिएशन अध्यक्ष शिव पैन्यूली ने स्पर्धा की उपलब्धियों के बारे में बताया कि उत्तराखंड टीम ने बालक व बालिका वर्ग में फिगर और स्पीड स्केटिंग की स्पर्धाओं में देशभर से आए लगभग 500 से अधिक खिलाड़ियों के बीच उत...