बिहारशरीफ, अप्रैल 18 -- खेलो इंडिया यूथ गेम्स टॉर्च टूर का राजगीर में हुआ भव्य स्वागत 4 से 15 मई तक राजगीर के अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में होगा आयोजन प्रचार रथ में खिलाड़ियों की उपलब्धियां और खेलो इंडिया की थीम का प्रदर्शन फोटो: खेलो इंडिया राजगीर: राजगीर खेल परिसर में खेलो इंडिया के प्रतीकात्मक टॉर्च के साथ कुलपति शिशिर सिन्हा व खिलाड़ी। राजगीर, निज संवाददाता। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 को लेकर निकाली गई जागरुकता टॉर्च टूर प्रचार रथ राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पहुंची। बिहार खेल विश्वविद्यालय के कुलपति शिशिर सिन्हा, कुलसचिव रजनीकांत और बिहार खेल अकादमी के निदेशक मिथिलेश कुमार, परीक्षा नियंत्रक निशिकांत तिवारी सहित प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों ने रथ का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि अब...