बक्सर, अप्रैल 5 -- बक्सर के अंतरराष्ट्रीय तैराक को मिला बड़ा दायित्व गोकुल जलाशय को तरणताल में बदलने की मुहिम भी छेड़ चुके हैं कैप्टन बक्सर, निज संवाददाता। जिले के ब्रह्मपुर प्रखंड स्थित सपही गांव के अंतरराष्ट्रीय तैराक कैप्टन विजेंद्र सिंह को बिहार राज्य खेल प्राधिकरण ने खेलों इंडिया यूथ गेम्स 2025 के तहत तैराकी प्रशिक्षक चयनित किया है। वे 5 अप्रैल से प्रतियोगिता प्रारंभ होने तक बिपार्ड, गया में प्रशिक्षण शिविर में अंडर-18 बालक-बालिका तैराकों को प्रशिक्षित करेंगे। उनके साथ पटना की एनआईएस प्रशिक्षक स्वाती रानी को भी प्रतिनियुक्त किया गया है। प्रशिक्षण के लिए चयनित खिलाड़ियों को 23 मार्च को पटना स्थित आईएस भवन के तरणताल में ट्रायल में शामिल किया गया था। खेल प्राधिकरण के निर्देशानुसार दोनों प्रशिक्षकों को चयनित खिलाड़ियों को शिविर में समय प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.