भागलपुर, मई 1 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने बुधवार को खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के अंतर्गत तीरंदाजी एवं बैडमिंटन इवेंट के लिए चयनित सैंडिस कंपाउंड में स्थल निरीक्षण किया गया। दोनों अधिकारियों ने पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों के लिए निर्मित शौचालय, भोजन क्षेत्र, कार्यालय क्षेत्र, रसोई क्षेत्र, दर्शक दीर्घा, वीआईपी क्षेत्र, बैडमिंटन कोर्ट, आपातकालीन निकास मार्ग, एसी कूलिंग सुविधा, लॉकर आदि सहित विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खेलों के सुचारू आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस अवसर पर प्रशिक्षु आईएएस जतिन कुमार, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन कुंदन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सदर धनंजय कुमार, डीएसपी (सिटी) अजय कुमार चौधरी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.