बिहारशरीफ, अप्रैल 28 -- खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तैयारी में न रहे चूक, बेहतर फीडबैक लेकर जाएं खिलाड़ी : डीएम खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तैयारी को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक 4 से 15 मई तक राजगीर के अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में होगा आयोजन फोटो: खेल बैठक: राजगीर स्थित बिहार खेल विश्वविद्यालय में सोमवार को बैठक में शामील डीएम शशांक शुभंकर व अन्य। राजगीर, निज संवाददाता। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के सफल आयोजन को लेकर सोमवार को बिहार खेल विश्वविद्यालय राजगीर में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर और पुलिस अधीक्षक भारत सोनी की संयुक्त अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बताया गया कि 4 से 15 मई तक पटना, राजगीर (नालंदा), भागलपुर, गया और बेगूसराय जिलों में खेलों का आयोजन होगा। नालंदा जिले में हॉकी, बॉक्सिंग, तलवा...