बिहारशरीफ, अप्रैल 23 -- खेलो इंडिया यूथ गेम्स का संदेश गाँव-गाँव पहुँचाएगा प्रचार रथ खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेंद्र ने दिखाई हरी झंडी राजगीर में फेंसिंग, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, बॉक्सिंग और कबड्डी के होंगे मुकाबले फोटो: खेलो इंडिया: राजगीर में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाते अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेंद्र व अन्य। राजगीर, निज संवाददाता। राजगीर में होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए बुधवार को जागरूकता रथ रवाना किया गया। राजगीर के राजकीय खेल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेंद्र ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया। यह प्रचार रथ जिले के सभी प्रखंडों में घूमकर यूथ गेम्स के बारे में जानकारी देगा और लोगों को खेलों के प्रति जागरूक करेगा। खेलो इं...