बिहारशरीफ, अप्रैल 26 -- खेलो इंडिया यूथ गेम्स: पंचायत स्तर तक चल रहा जागरूकता अभियान बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया गया है। शहर से लेकर पंचायत स्तर तक वॉल पेंटिंग, होर्डिंग, फ्लेक्स और प्रचार रथ के माध्यम से जागरूकता फैलाई जा रही है। चार से 15 मई तक बिहार के पांच जिलों पटना, राजगीर (नालंदा), भागलपुर, गया और बेगूसराय में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन होना है। नालंदा जिले में फेंसिंग, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, बॉक्सिंग और कबड्डी खेल प्रतियोगिताएं होंगी। उप विकास आयुक्त श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर ने शनिवार को खान-पान समिति तथा खान-पान प्रबंधन में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों को स्वच्छता, गुणवत्ता और समयबद्ध प्र...