मुरादाबाद, दिसम्बर 3 -- मुरादाबाद। शहर के युवा निशानेबाज मोहित पाल ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। जयपुर में 24 नवंबर से दो दिसंबर तक हुए मुकाबले में उन्होंने 50 मीटर शूटिंग इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। मोहित की शूटिंग यात्रा 2014 में शुरू हुई थी। सीमित संसाधनों के बावजूद उनके जुनून और मेहनत ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत पहचान दिलाई। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की ओर से खेलते हुए उन्होंने अपनी सटीक निशानेबाजी और मानसिक मजबूती से सभी को प्रभावित किया। इससे पहले वह 2024 में आल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में सिल्वर जीत चुके हैं। मोहित की इस सफलता से उनके परिवार, कोच और शहर में खुशी की लहर है। रेलवे विभाग में कार्यरत उनके पिता हरि सिंह पाल बेटे की उपलब्धि पर गर...