बिहारशरीफ, दिसम्बर 7 -- खेलो इंडिया में खिलाड़ियों ने झटके 6 गोल्ड समेत 19 मेडल फोटो : खेल मेडल पावापुरी : पावापुरी में रविवार को खेलो इंडिया अस्मिता पेंचक सिलाट लीग के विजेता खिलाड़ियों के साथ निदेशक मुकेश कुमार व अन्य। पावापुरी, निज संवाददाता। खेलो इंडिया अस्मिता पेंचक सिलाट लीग में खिलाड़ियों ने छह गोल्ड समेत 19 मेडल अपने नाम किया। इस खेल प्रतियोगिता में दर्जनों खिलाड़ियों ने शिरकत किया। इस प्रतियोगिता में पावापुरी ग्लोबल पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने छह गोल्ड, सात सिल्वर व छह ब्रांज मेडल पर कब्जा जमाया। इन खिलाड़ियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। निदेशक मुकेश कुमार व प्राचार्य स्वर्ण किरण प्रसाद ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों का समग्र एवं बहुमुखी विकास करना है। आगे भी इस तरह की प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्र...