सहरसा, मई 14 -- सहरसा, नगर संवाददाता जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव रोशन सिंह धोनी खेलो इंडिया के एथलेटिक्स प्रतियोगिता में तकनीकी पदाधिकारी के रूप में चयनित किए गए है। रोशन सिंह धोनी को तकनीकी पदाधिकारी के साथ-साथ खेलो इंडिया में सभी खेलों के संयोजन में भी सहयोग सदस्य के रूप में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण ने शामिल किया है। वहीं एथलेटिक संघ के जिला उपाध्यक्ष रोहित राज को बिहार एथलेटिक्स टीम का कोच नियुक्त किया गया है। दोनों राष्ट्रीय स्तर के खेल में सहरसा का मान सम्मान बढ़ा रहे है।रोशन सिंह धोनी इससे पहले लगभग पांच बार एथलेटिक्स के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में तकनीकी पदाधिकारी के रूप में शामिल किए गए हैं। रोहित राज को भी 7वीं बार बिहार एथलेटिक्स टीम का कोच बनाया गया है।जिला एथलेटिक संघ के अध्यक्ष आरके सिंह ने कहा कि यह सहरसा जिला एथलेटिक्स संघ सह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.