बिहारशरीफ, अप्रैल 10 -- खेलो इंडिया के लिए राजगीर में मेडिकल टीम की रहेगी तैनाती राजगीर अनुमंडलीय अस्पताल को सभी सुविधाओं से किया जा रहा लैस खेल के मैदान पर भी चिकित्सीय सुविधाएं रहेंगी उपलब्ध फोटो : राजगीर खेल : राजगीर का खेल मैदान। बिहारशरीफ/राजगीर, निज संवाददाता। राजगीर स्टेडियम में 4 मई से 15 मई तक कई खेल प्रतियोगिताएं होनी हैं। खेलो इंडिया के लिए राजगीर में मेडिकल टीम की विशेष तैनाती रहेगी। इस खेल प्रतियोगिता को लेकर स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर रहेगा। साथ ही, राजगीर अनुमंडलीय अस्पताल को सभी चिकित्सीय सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। खेल के मैदान पर भी चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। वहां पोर्टेबल एक्सरे के साथ ही स्वास्थ्यकर्मियों की भी तैनाती रहेगी, जो खिलाड़ियों के स्वास्थ्य की देखभाल करेंगे। चोट लगने या अन्य आपात स्थितियों में उन...