शामली, जनवरी 26 -- खेलो इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को शहर के भैंसवाल रोड स्थित जिम में जिला स्तरीय महिला वर्ग की अस्मिता वेटलिफ्टिंग लीग 2025-26 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद भर से आईं 50 महिला वेटलिफ्टरों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का आयोजन जूनियर एवं सीनियर वर्ग में किया गया। जूनियर वर्ग में कड़े मुकाबलों के बीच शिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया, जबकि पायल ने रजत पदक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में धर्म फिटनेस जिम की खिलाड़ी तनु ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं आरती एवं निधि ने रजत पदक प्राप्त कर अपनी क्षमता का परिचय दिया।प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए विदेश मलिक, निखिल खैवाल, बबलू उपाध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.