औरैया, अक्टूबर 14 -- औरैया, संवाददाता। कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में उत्तर प्रदेश के युवक एवं महिला मंगल दलों को खेल किट वितरण का लाइव प्रसारण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को छात्र-छात्राओं समेत युवक और महिला मंगल दल के सदस्य भी लाइव देख और सुन पाए। कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2024-25 के लिए चयनित युवक एवं महिला मंगल दल के सदस्यों को मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार और परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण मनीष कुमार मौर्य ने खेल किट वितरित की। मुख्य विकास अधिकारी ने खिलाड़ियों को खेल भावना, खेल मैदानों के विकास और पढ़ाई के साथ शारीरिक श्रम एवं खेल की महत्ता के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने छात्रों से कहा कि हमें अपने दैनिक जीवन में ऐसे खेलों को शामिल करना चाहिए, जिनमें परिश्रम के साथ-साथ बौद्धिक विकास भी हो। इससे शरीर...