अमरोहा, फरवरी 20 -- कंपोजिट स्कूल हसनपुर कटिया की कक्षा पांच की छात्रा अंशिका ने जिला स्तर पर खेल एवं शैक्षिक प्रतियोगिता के दौरान 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। न्याय पंचायत एवं ब्लॉक स्तरीय खेलों में अपनी व्यक्तिगत चैंपियनशिप प्राप्त की। 17 फरवरी को संभल जिले के चंदौसी नगर में आयोजित मंडल स्तरीय खेल एवं शैक्षिक प्रतियोगिता के दौरान 200 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त किया। गुरुवार को विद्यालय की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि बीईओ अमरोहा नीरज कुमार यादव ने छात्रा अंशिका को मंडलीय खेल प्रतियोगिता से प्राप्त मेडल एवं प्रमाण पत्र दिया। सहायक विकास अधिकारी मदनपाल ने भी उत्सवर्धन किया। विद्यालय के खेल प्रशिक्षक मुकेश कुमार व विनेश कुमार को भी विद्यालय की ओर से स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के ...