सिमडेगा, अगस्त 29 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय खेल दिवस एवं हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के मौके पर शुक्रवार को एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में 20वीं मेजर ध्यानचंद जिला स्तरीय पुरुष-महिला हॉकी चैंपियनशिप का उद्घाटन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एसपी एम. अर्शी ने दीप जलाकर एवं गेंद को पुस कर किया। इस दौरान एसपी सहित अतिथियों व खिलाड़ियों ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। प्रतियोगिता में कुल 48 टीमें के 800 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रही हैं। जिसमे पुरुष वर्ग की 32 और महिला वर्ग की 16 टीमें शामिल हैं। बताया गया कि प्रतियोगिता 10 सितंबर तक चलेगा। मौके पर एसपी ने कहा कि जिले की पहचान हॉकी से है। इसे हमेशा बरकरार रखना है। जिला प्रशासन एवं पुलिस परिवार खेलों के विकास के लिए सदैव ...