देवघर, दिसम्बर 26 -- देवघर। देवघर कॉलेज मैदान और इनडोर स्टेडियम देवघर में गुरुवार को फिट युवा फोर विकसित भारत को लेकर गोड्डा लोकसभा सांसद खेल महोत्सव के पांचवें दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। बता दें कि गोड्डा लोकसभा सांसद खेल महोत्सव का आयोजन 21 से 26 दिसंबर 2025 तक देवघर और गोड्डा में आयोजित की जा रही है। जिसमें कुल 12 अलग-अलग खेलों का आयोजन किया जा रहा है। सांसद खेल महोत्सव में एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती, ताइक्वांडो, बैडमिंटन, हॉकी, टेनिस बॉल क्रिकेट, वॉलीबॉल, वूशु, चेस सहित अन्य खेलों का आयोजन किया जा रहा है। इस खेल महोत्सव में भाग लेने के लिए 6 हजार से अधिक विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने निबंधन कराया है। सांसद खेल महोत्सव में चल रहे मैराथन दौड़ सहित 12 खेलों का सफल संचालन जिला ओलंपिक संघ के तत्वावधान में हुआ। सभी खेलों का...