ललितपुर, दिसम्बर 30 -- बानपुर। जीवन शिल्प इंटर कालेज बानपुर में चल रही खेल प्रतियोगिताओं में छात्र छात्राएं बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिताओं के दौरान उनमें जबरदस्त उत्साह भी देखने को मिल रहा है। मंगलवार को प्रतियोगिता के दौरान एमएलसी विधायक बाबूलाल तिवारी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेलने से शरीर और मस्तिष्क दोनों स्वस्थ्य रहते हैं। इसलिए सभी बच्चों को खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करते रहना चाहिए। उन्होंने स्कूल के प्रबंधन और शिक्षण को भी सराहा। प्रतियोगिता में बैडमिंटन, क्रिकेट टूर्नामेंट बालिका, क्रिकेट टूर्नामेंट बालक, 200 मीटर दौड़ बालक, गोला फेंक बालक, गोला फेंक बालिका, 400 मीटर दौड़ बालक, 100 मीटर दौड़ बालिका, कैरम बोर्ड, वॉलीबॉल जैसी विभिन्न खेल खेले गए। बैडमिंटन में राजराज, क्रिकेट टूर्नामेंट में 12वीं की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.