सीतामढ़ी, दिसम्बर 3 -- बोखड़ा। थाना क्षेत्र के एक ईंट उद्योग के समीप बुधवार को पोखर में डूबने से एक तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गई है। मृत बच्ची की पहचान नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के चरना चातर गांव निवासी बलिराम कुमार के पुत्री काव्या कुमारी के रूप में की गयी। मृत बच्ची के पिता बलिराम कुमार एवं मां सोनी कुमारी ईंट उद्योग में ही ईंट पथेरी का काम किया करते है। बुधवार की दोपहर में काव्या अन्य बच्चों के साथ चिमनी के पास ही पोखर के निकट खेल रही थी। इसी दौरान वह पोखर में लुढ़क गई। इसके कारण डूबने से उसकी मौत हो गई। शोर मचाए जाने के बाद उसके स्वजन एवं चिमनी में काम कर रहे अन्य मजदूर दौरे एवं कड़ी मशक्कत के बाद पोखर से बच्ची के शव को बाहर निकाला। स्वजनों ने उसे बोखड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए, जहां चिकिसक ने उसे देखने के बाद मृत घोष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.