जयपुर, फरवरी 14 -- राजस्थान के सिरोही जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां घर के बाहर खेलते समय 5 साल का बच्चा 100 फीट गहरे कुएं में गिर गया। हादसे में मासूम की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना डेरना गांव में गुरुवार रात को उस समय घटित हुई, जब रवि (5) नामक बच्चा अचानक कुएं में गिर गया। आबूरोड सदर थानाधिकारी दर्शन सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी बचाव दल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि गांव थाने से 12 किलोमीटर दूर है। बचाव दल ने दो घंटे की मशक्कत के बाद बच्चे को बाहर निकाला और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.