उन्नाव, अक्टूबर 24 -- यूपी के उन्नाव का एक दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में एक नौ महीने का बच्चा छत से सड़क पर नीचे गिरते दिखा। बच्चा बिना रेलिंग वाली छत पर खेल रहा था। खेलते-खेलते बच्चा छत की किनारी पर आ गया और नीचे गिर गया। घर के बाहर लगे सीसीटीवी में बच्चे के गिरने की घटना कैद हो गई। घटना के बाद परिवारीजन बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे। बच्च निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है, जहां उसका इलाज जारी है। हालांकि वायरल वीडियो की हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता। वायरल वीडियो सदर कोतवाली क्षेत्र के नेहरूबाग मोहल्ला का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार यहां के रहने वाले रबूजान का नौ माह का बेटा घर की छत पर खेल रहा था। खेलने के दौरान वह किनारे पहुंच गया। बिना रेलिंग की छत होने से बच्चे सीधे नीचे गिर पड़ा। पूरी घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.