नई दिल्ली, दिसम्बर 31 -- राजधानी लखनऊ में सरोजनीनगर के आजादनगर में हुई ह्रदयविदारक घटना में 13 महीने की बच्ची जाह्नवी खौलते हुए पानी के भगोने में गिरने से मौत हो गई। भगोना फर्श पर रखा था और बच्ची खेलते हुए गिर गई थी। परिवारीजन आनन फानन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी चौथे दिन मौत हो गई। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। एसीपी कृष्णानगर रजनीश वर्मा के मुताबिक बच्ची के पिता अनिल कुमार मूल रूप से हरदोई के फैजुल्लापुर के रहने वाले हैं। यहां आजादनगर में पत्नी शिल्पी और दो बेटियों के साथ रहते थे। अनिल नादरगंज इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक पान मसाला बनाने वाली कंपनी में नौकरी करते थे। 27 दिंसबर की रात शिप्पी ने भगोने में पानी खौलाया। खौलता हुआ पानी फर्श पर रख दिया। इस बीच बच्ची खेलते हुए पहुंची और वह भगोने में गिर गई। चीख-पुकार सु...