बलरामपुर, फरवरी 19 -- श्रीदत्तगंज, संवाददाता। छत्रपति साहू जी महाराज राजकीय पॉलिटेक्निक, उतरौला में आयोजित वार्षिक खेलकूद समारोह का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी बलरामपुर हिमांशु गुप्ता ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के समग्र विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। इससे अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ-साथ खेल प्रतियोगिताओं में भी सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य सुनीत कुमार पांडेय ने कहा कि वार्षिक खेलकूद समारोह विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ आत्मविश्वास को भी सुदृढ़ करता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि खेलों में हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण खेल भावना और सहभागिता है। खेल प्रभारी सत्यम और खेल अधिकारी सारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.