बदायूं, मार्च 22 -- पीएम श्री योजना के तहत चयनित विद्यालयों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता एसके इंटर कॉलेज में शुरू हो गई है।प्रतियोगिता में चयनित छात्र- छात्राओं द्वारा विभिन्न गेम में प्रतिभाग किया जा रहा है। प्रतियोगिता की शुरुआत बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने कराई।बीएसए ने कहा कि खेल कूद शारीरिक विकास एवं मानसिक विकास में सहायक होते हैं।प्रत्येक छात्र छात्रा के लिए पढ़ाई से समय निकालकर खेल कूद में प्रतिभाग अवश्य करना चाहिए।छात्र-छात्राएं खेल के क्षेत्र में अपना करियर स्थापित कर सकते हैं। बीएसए ने बताया कि विजेता प्रतिभागियों के लिए समापन के समय से डीएम एवं सीडीओ द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.