रांची, मार्च 6 -- रांची, वरीय संवाददाता। होमगार्ड ग्राउंड, धुर्वा में गुरुवार को तीन दिवसीय झारखंड होमगार्ड और अग्निशमन खेलकूद प्रतियोगिता-2025 की शुरुआत हुई। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार थे। उन्होंने जवानों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता हर पुलिसकर्मी के लिए जरूरी है। प्रतियोगिता के माध्यम से जवानों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को भी बढ़ावा मिलता है। राज्यपाल ने कहा कि दोनों फोर्स के जवान बेहद कठिन परिस्थितियों में काम करते हैं। अग्निशमन में शामिल जवान जान पर खेलकर आग पर काबू पाते हैं। ऐसे जवानों के हक की आवाज हमेशा उठाई जाती है, हर तरह की सुविधा देने का प्लान भी तैयार किया गया है। वहीं, डीजी होमगार्ड अनिल पालटा ने बताया कि इस तरह के आयोजन हमारे जवानो...