सहारनपुर, फरवरी 4 -- मंगलवार को मदरलैंड पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक सत्य संयम भूर्यान ने फीता काटकर किया। खेलकूद प्रतियोगिता में रिंग एक्टिविटी, खो-खो, बैलून रेस, फ्रांग रेस, क्रिकेट, कलेक्ट द बॉल आदि में बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में रिंग एक्टिविटी में वैभव पंवार प्रथम, आराध्या पंवार द्वितीय व रुचि तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रधानाचार्य डॉ. शालू कुमारी, चेयरपर्सन शवेता सैनी ने सर्टिफिकेट व मेडल देकर सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.