हाथरस, अक्टूबर 14 -- हरप्रसाद मान सिंह ठेनुआ डिग्री कॉलेज रूहेरी में मेरा युवा भारत, हाथरस (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) एवं सहयोग युवती मण्डल दयानतपुर के संयुक्त तत्वावधान में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद हाथरस की अध्यक्ष श्वेता चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। पालिकाध्यक्ष ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलकूद युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का संचार करता है। इस प्रकार के आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं, जिससे वे आगे चलकर जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकें। साथ ही युवाओं को खेलों के माध्यम से अनुशासन, टीम भावना एवं आत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.