गया, मार्च 9 -- प्रखंड के कोबरा कैंप बरबाडीह में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत कई तरह के प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत आगाज मुख्य अतिथि सारिका घोष ने किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि महिला सशक्तिकरण एक मजबूत समाज के लिए अहम कारक है। महिलाओं को समुचित अधिकार सम्मान, शिक्षा, स्वास्थ्य से ही देश का विकास संभव हो पाता है। इस मौके पर स्पून लेमन रेस, महिला क्रिकेट, मेहंदी, रंगोली, गीत, संगीत, नृत्य के अलावा विभिन्न राज्यों की पारंपरिक वेशभूषारैप वॉक आदि प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में कोबरा वाहिनी के अधिकारियों की पत्नियों ने भाग लिया। इस दौरान गीत-संगीत के कार्यक्रम से महिलाओं ने लोगों का जमकर मनोविनोद किया। इस मौके पर डॉक्टर संगीता, कल्पना, अंजलि, रिणा, सुभद्रा सहित कई महिलाएं मौजूद थी।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.