उरई, फरवरी 13 -- उरई। 36वीं मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरे दिन शुक्रवार को धूमधाम से समापन हुआ। प्रतियोगिता में बालक वर्ग में अनिल पाल मंडल चैंपियन घोषित हुए जबकि बालिका वर्ग में अंजलि ने मंडल चैंपियन का खिताब प्राप्त किया। वहीं टीम स्पर्धा में 363 अंकों के साथ जनपद ललितपुर मंडल चैंपियन रहा, जबकि जनपद जालौन उपविजेता घोषित हुआ। राजकीय इंटर कॉलेज उरई में आयोजित 36वीं मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में जनपद ललितपुर के 165, जनपद झांसी के 170 एवं जनपद जालौन के 195 छात्र-छात्राओं सहित कुल 530 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में बालक वर्ग में अनिल पाल मंडल चैंपियन घोषित हुए। जबकि बालिका वर्ग में अंजलि न...