सहारनपुर, फरवरी 9 -- बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सोमवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. अजय कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर खिलाड़ियों को शपथ दिलाई और गुब्बारे छोड़कर प्रतियोगिता की शुरुआत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में अनुशासन, नेतृत्व, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देते हैं। पहले दिन उच्च प्राथमिक स्तर के बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में अफ्फान, 200 मीटर में आयन और लंबी कूद में अयान (नवादा) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में 100 व 200 मीटर दौड़ में नैनसी तथा लंबी कूद में दिशा प्रथम रहीं। प्राथमिक स्तर के बालक वर्ग में 50 मीटर दौड़ में लविश, 100 मीटर में यश, 200 मीटर में अंशु और लंबी कूद में मोहम्मद अली ने जीत दर्ज की। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.