एटा, फरवरी 7 -- राजकीय स्नातकोत्तर में महाविद्यालय में 42वे वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक संजीव कुमार दिवाकर, विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर डॉ. वीके चौधरी, प्राचार्य प्रो. डॉ. आरके गोस्वामी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप एवं माल्यार्पण कर किया। प्रतियोगिताओ में क्रीड़ा प्रभारी डॉ. विजय सिंह चौधरी ने खेल शपथ दिलाई। छात्र वर्ग लंबीकूद प्रतियोगिता में प्रदीप कुमार प्रथम, राज कुमार द्वितीय एवं आशीष कुमार तृतीय स्थान पर रहे। ऊंचीकूद में ईशांत तिवारी प्रथम, हर्ष सिसोदिया द्वितीय और आदित्य शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग की लंबीकूद में वर्षा प्रथम, शिवानी यादव द्वितीय, शिवानी तृतीय रही। ऊंचीकूद में नेहा कुमारी प्रथम, वर्षा द्वितीय और दिव्या तृतीय स्थान मिला। 200 मीटर दौड़ मे शिवानी प्रथम, वर्षा द्वितीय और मुस्कान को तृतीय स्थान ...