बेगुसराय, फरवरी 14 -- बेगूसराय। विकास में शनिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में शनिवार को कक्षा चार से नौ तक के विद्यार्थियों ने एथलेटिक्स एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक राज किशोर सिंह, नेशनल लेवल क्रिकेट खिलाड़ी गौरव कुमार तथा बिहार क्रिकेट टीम के खिलाड़ी सिद्धार्थ मिश्रा ने किया। मौके पर प्राचार्य मनोज कुमार चौधरी, उपनिदेशक राकेश कुमार सहित सभी शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कक्षा चार के विद्यार्थियों ने 25 मीटर और 50 मीटर दौड़, बोरी दौड़, फ्रॉग जंप तथा तीन पैर दौड़ में पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। वहीं कक्षा छह के विद्यार्थियों ने 50 मीटर, 100 मीटर दौड़, बोरी दौड़, तीन पैर दौड़ और रिले दौड़ में, कक्षा सात के छात्रों ने ट्रैक इवेंट्स, कक्षा आठ के विद्यार्थियों ने 50...