हाजीपुर, जनवरी 5 -- हाजीपुर। संवाद सूत्र सूरजदेव मेमोरियल स्कूल का सोमवार को स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ निदेशक विजय कुमार ने ध्वजातोलन के साथ किया। उन्होंने कहा कि अच्छी पढ़ाई के लिए अच्छा मस्तिष्क आवश्यक है, तो अच्छे मस्तिष्क के लिए संतुलित और सुगठित शरीर का होना आवश्यक है। इसके लिए आप सभी नियमित व्यायाम करें। शारीरिक शिक्षा पर भी ध्यान दें। खेलकूद को अपने रूटीन में शामिल करें तभी आपका सर्वांगीण विकास हो सकता है। लगातार अध्ययन से थोड़ा सा अलग खेलकूद का परिवेश पाकर बच्चे चहक उठते हैं और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं। प्राचार्य अश्विनी कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा विद्यालय बच्चों को समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए कित...