लखनऊ, जुलाई 9 -- मानूसन में राजधानी के स्टेडियम विभिन्न खेल आयोजनों से सराबोर रहेंगे। कहीं एथलेटिक्स के खिलाड़ी जीत के लिए जोरआजमाइश करेंगे तो रिंग में मुक्केबाज अपने पंच का जलवा बिखेरते नजर आयेंगे। क्षेत्रीय खेल कार्यालय लखनऊ की देखरेख में 19 खेलों की जिला स्तरीय सब जूनियर खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन होने हैं। खेल विभाग ने इन प्रतियोगिताओं को आयोजित करने के निर्देश जारी किये है। प्रतियोगिताओं के लिए तिथियां भी प्रस्तावित कर दी गई हैं। शहर के केडी सिंह बाबू, चौक, विनय खंड और विजयंत खंड स्टेडियम में विभिन्न खेलों की स्पर्धाएं आयोजित की जायेंगी। अगले हफ्ते इन खेल आयोजन की शुरुआत की तैयारी की गई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार एथलेटिक्स (अंडर-20) , बैडमिंटन (अंडर-17 और 15), जिम्नास्टिक (अंडर-14 और 8), टेबल टेनिस (अंडर-17), टेनिस (अंडर-18 और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.