लखनऊ, मार्च 23 -- लखनऊ। डा. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया। खेलो इंडिया पैरा गेम में विश्वविद्यालय के चार खिलाड़ियों ने कांस्य पदक प्राप्त किया। नई दिल्ली में 20 से 22, मार्च तक अयोजित खेलो इंडिया पैरा गेम में डॉ. शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों को पदक मिले। हमिद सलमानी, प्रह्लाद, संजना कुमारी एवं कुमार सर्वेश को कांस्य पदक मिला। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय सिंह, निदेशक क्रीड़ा एवं योग प्रो पी राजीव नयन, कुलसचिव रोहित सिंह इस उपलब्धि पर विजेता खिलाड़ियों एवं उनके प्रशिक्षक इरशाद अहमद को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.