लखनऊ, मार्च 23 -- लखनऊ। डॉक्टर्स - द वॉरियर्स क्रिकेट लीग के फाइनल मुकाबले में केजीएमसी पल्स रॉकस्टार्स ने एसकेडी एक्स-रे रेंजर्स को हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। यह टूर्नामेंट उन कोरोना वॉरियर डॉक्टरों को समर्पित था, जिन्होंने महामारी के समय अपनी जान की परवाह किए बिना लाखों लोगों की सेवा की। फॉर यू फाउंडेशन के मार्गदर्शक डॉ. मनीष त्रिपाठी ने इस आयोजन को एक प्रेरणादायक पहल बताया। इस लीग के मुख्य प्रायोजक रिवा केनको फार्मा के सीईओ मनीष पांडे ने भी इस टूर्नामेंट को शानदार बताया। प्रतियोगिता में आठ टीमों ने हिस्सा लिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.