लखनऊ, मई 1 -- लखनऊ, संवाददाता। राजाजीपुरम क्रिकेट ग्राउंड पर लखनऊ व्यापार मंडल क्रिकेट चैम्पियन टूर्नामेंट में लखनऊ साइकिल व्यापार ने सात विकेट से जीत दर्ज की। बुधवार देर रात तक चले मुकाबले में लखनऊ साइकिल व्यापार ने टॉस जीत पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डालीगंज मार्केट की टीम ने 15 ओवर के खेल में छह विकेट खोकर 81 रन बनाए। मुदित ने सबसे ज्यादा 22 रन जोड़े। लखनऊ साइकिल व्यापार टीम से अमीन, रेहान और कुशाग्र चावला ने एक-एक विकेट चटकाए। जवाब में लखनऊ साइकिल व्यापार ने 14 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 82 रन बना लिए। तजेंदर पाल नाबाद 39 रन की पारी खेलकर मैन ऑफ द मैच रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.