पटना, सितम्बर 8 -- जदयू मीडिया पैनलिस्ट किशोर कुणाल ने कहा है कि आज बिहार खेल, शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, युवा उत्थान और औद्योगिक विकास हर क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है। एशिया हॉकी कप में भारत की जीत इसका ताजा उदाहरण है, जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि बिहार अब खेल के वैश्विक नक्शे पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है। वे सोमवार को फेसबुक लाइव संवाद के दौरान लोगों से रूबरू थे। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती राजद सरकार ने अपने शासनकाल के दौरान राज्य में खेल के उपलब्ध संसाधनों, अकादमियों को सहेजने की जगह बर्बाद किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर को काफी मजबूत बनाया। आज बिहार में अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.