एटा, सितम्बर 23 -- खेत से लौट रहे युवक पर आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पैर में गोली लगने से युवक घायल हो गया। घायल को मेडिकल कॉलेज लाया गया। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले में घायल के भाई ने तीन आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। घायल को परिवारीजन मेडिकल कॉलेज से ले गए। थाना निधौली कलां के गांव नागर निवासी नितिन चौहान पुत्र संतोष चौहान सोमवार रात को खेत से घर लौट रहे थे। घायल के मौसा राजीव चौहान के अनुसार घर से कुछ दूर पहुंचे तो वहीं पर आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान एक गोली पैर में लगने से नितिन घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी भाग गए। घायल को परिवारीजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। निधौलीकलां पुलिस ने मामले में जानकारी ली है। मामले में घायल के भा...