रुडकी, फरवरी 5 -- एक गांव निवासी युवक ने सात युवकों पर भाई और उसके साथी के साथ मारपीट और लाइसेंसी हथियार से फायरिंग का आरोप लगाया है। पुलिस ने सभी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बाल्लूपुर निवासी विशाल ने तहरीर में बताया कि बीती दो जनवरी की रात में बड़ा भाई विमल कुमार पड़ोसी सुमित के साथ नीलगाय से फसल को बचाने के लिए गया था। कुछ देर खेत में रुकने के बाद दोनों जब घर लौट रहे थे, तो रास्ते में गांव के ही राजीव और नीरज कुमार मिले। उनके हाथों में लाइसेंसी हथियार थे। उनके साथ सनी कुमार, राहुल, डिप्टी कुमार, मुकुल और गौरव कुमार भी मौजूद थे। उनके पास देशी तमंचे, लोहे की रॉड और लाठी-डंडे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...