अमरोहा, नवम्बर 2 -- खेत से लौट रहे मजदूर को सांप ने काट लिया। निजी चिकित्सक के यहां उपचार चल रहा है। हालत नाजुक बताई जा रही है। तीन दिन के भीतर क्षेत्र में सांप के काटने की यह पांचवीं घटना है। जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के रहरा गांव तरौली निवासी ऐधपाल सिंह पुत्र अमर सिंह शनिवार दोपहर खेत से पैदल घर लौट रहा था। रास्ते में उसे सांप ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुकवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव लुहारी खादर निवासी 15 वर्षीय हिमांशु पुत्र रामपाल को सांप ने काट लिया था। वह खेत जुताई के बाद फावड़े से मेड के बराबर में मिट्टी खोद रहा था। नगर सीएचसी में भर्ती कराया, जहां एंटी स्नेक वेनम देने के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। उधर, इसी गांव निवासी 32 वर्षीय दीपक पुत्र सत्यप्रकाश को गुरुवार सुबह खेत से पशुओं के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.