एटा, अगस्त 5 -- खेत से लौट रहे किसान को बाइकसवार ने रौंद दिया। टक्कर लगने से किसान की मौत हो गई। अन्य सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। थाना सकरौली के गांव भुर्रका निवासी महावीर सिंह (70) सोमवार शाम को खेत पर गए थे। खेत से घर लौट रहे थे। गांव के पास आगरा रोड पर पहुंचे। वहीं पर बाइक सवार ने रौंद दिया। टक्कर लगने से वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को चिकित्सक के पास लाया गया। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वृद्ध की मौत की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। मामले में मृतक के बेटा श्यामवीर सिंह ने बाइक चालक के विरूद्ध थाना सकरौली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। अन्य सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा...